निर्वाचन पास वाले पत्रकारो की अलग मतदान व्यवस्था की जाए- विक्रम श्रीवास्तव

 देहरादून समाचार-

चुनावों के दौरान निर्वाचन पास वाले पत्रकारो को अलग मतदान व्यवस्था के लिए राजधानी के सैकड़ो पत्रकारों के हस्ताक्षर किये हुए मांग पत्र को आज मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार विक्रम श्रीवास्तव ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या को सौपा दिया है। अक्सर चुनावों के दौरान देखा गया है कि निर्वाचन पास वाले पत्रकारों के ऊपर समाचार संकलन करने का दबाव होता है जिसके कारण पत्रकार साथी मतदान स्थल पर भीड़ लगी होने के कारण लाईन में लगने से बचते है और वह मतदान से वंचित रह जाते है। मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करना बेहद जरूरी है निर्वाचन आयोग में शत-प्रतिशत मतदान के पक्ष में लगातार प्रचार-प्रसार करता रहता है। लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में कार्य करने वाले बुद्धिजीवी वर्ग ही अगर मतदान से सिर्फ इसलिए वंचित रह जाता है क्योंकि उसको निष्पक्ष चुनाव की रक्षा हेतु समाचार संकलन करना होता है। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्य ने कहां की पत्रकारों की मांग जायज है वह व्यक्तिगत रूप से यह प्रयास करेंगे कि निर्वाचन पास वाले पत्रकारों के मतदान व्यवस्था अलग से की जाए।

Related Posts

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू।

देहरादून 02 जुलाई, 2025(सू.वि.) त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025-26 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत धारा-163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने इसके…

प्रधान पद के उप निर्वाचन कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित

*प्रेस विज्ञप्ति* *हरिद्वार 28 मई, 2025* – जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च नयायलय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 1148 परमजीत कौर बनाम राज्य व अन्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *