26 सितम्बर, 2022 को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2022 के मतदान के सफल सम्पादनार्थ पोलिंग पार्टियों की रवानगी,

हरिद्वार: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0)श्री विनय शंकर पाण्डेय के निर्देर्शों के क्रम में रविवार को मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0) श्री प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)/नोडल अधिकारी/कार्मिक व्यवस्था श्री बीर सिंह बुदियाल की उपस्थिति एवं निगरानी में 26 सितम्बर, 2022 को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2022 के मतदान के सफल सम्पादनार्थ पोलिंग पार्टियों की रवानगी, सम्बन्धित मतदान केन्द्र/मतदान स्थल की ओर की गयी।
मतदान कार्मिक, प्रातः से ही, बनाई गयी व्यवस्था के तहत, निर्धारित अपने-अपने काउण्टर पर उपस्थिति दर्ज कराते हुये मतदान से सम्बन्धित सामग्री प्राप्त करने के पश्चात अपने तैनाती स्थल की ओर रवाना हुये।
इस मौके पर परियोजना निदेशक श्री विक्रम सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी श्री अतुल प्रताप सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुश्री रश्मि पन्त सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Related Posts

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू।

देहरादून 02 जुलाई, 2025(सू.वि.) त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025-26 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत धारा-163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने इसके…

प्रधान पद के उप निर्वाचन कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित

*प्रेस विज्ञप्ति* *हरिद्वार 28 मई, 2025* – जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च नयायलय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 1148 परमजीत कौर बनाम राज्य व अन्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *