पुलिस कप्तान के आदेश पर जिले भर में चलाया जा रहा सत्यापन अभियान

सिडकुल हरिद्वार

हरिद्वार

आगामी कावड़ मेले की सुरक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हतीद्वार द्वारा बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, कबाडियो व घरेलू नौकरो का डोर टू डोर जाकर सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके अनुपालन में सिटी से लेकर देहात के थानों द्वारा डोर टू डोर जाकर बृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सिडकुल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत रोशनाबाद हेत्तमपुर में डोर टू डोर जाकर बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, कबाडियो व घरेलू नौकरो के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 60 मकान मालिको के 10-10 हजार के कुल (60,0000/-) के कोर्ट चालान कर चालानी रिपोर्ट मा० न्यायालय प्रेषित की जा रही है।

अभियान के दौरान मकान मालिको को अपने किरायेदारों व घरेलू नौकरों का शीघ्र सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया, इसके अतिरिक्त किरायेदारो, घरेलू नौकरो व कबाडियो को भी यथाशीघ्र अपना-अपना सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया ।

*कार्यवाही का विवरण-*

1-कुल 60 कोर्ट चालान (कुल धनराशि 60,0000/-₹)

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *