श्यामपुर क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध वृहद कार्यवाही

30 दिसंबर, 2023 हरिद्वार : जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में अवैध खनन की रोकथाम के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी हरिद्वार श्री अजयवीर सिंह के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने श्यामपुर क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध वृहद कार्यवाही की, जिसमे कुल 7 भंडारण, 3 स्क्रीनिंग प्लांट व 3 क्रशर पर कार्यवाही करते हुए कुल 50 लाख रुपये से भी अधिक का अर्थदंड लगाया गया। यह अभियान लगभग पूरे दिन चला, जिससे पूरे क्षेत्र में इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया l इसके अतिरिक्त 2 दिन पूर्व भी उप जिलाधिकारी हरिद्वार व खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा भोगपुर क्षेत्र में भी कार्यवाही की थी, जिसमे 1 स्क्रीनिंग प्लांट व 2 क्रशर पर दंडात्मक कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान खनन विभाग से श्री मनीष, श्री विवेक, सुश्री सुष्मिता व संबंधित कानूनगो, लेखपाल मौके पर उपस्थित थे।

Related Posts

हरिद्वार पुलिस का अपराध पर बड़ा प्रहार – चोरी हुआ 35 लाख कीमती ट्रक बरामद

हरीद्वार जनपद हरिद्वार में अपराध रोकने एवं अपराधियों की नकेल कसने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने…

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *