हरिद्वार
दिव्यांग और सामान्य बच्चे मैदान में एक साथ दिखाएंगे, अपनी प्रतिभा, समावेशी भावना को मिलेगा बढावा1
समग्र शिक्षा/शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड के अंतर्गत लक्सर विकासखण्ड में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वागीण विकास, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने और समावेशी भावना का संचार करने के उद्देश्य से एकीकृत खेल कार्यक्रम का आयोजन 23 अक्टूबर 2026 को रा0उ0प्रा0वि0 लक्सर में किया गया1 जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी लक्सर विनोद कुमार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, विकासखंड के समस्त राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के दिव्यांग छात्र छात्राओं के साथ उनके साथी छात्रों ने एकीकृत पार्टनर के रूप में प्रतिभाग किया। आयोजन में मुख्य रूप से बोच्ची खेल, साफ्ट बाल थ्रो, यूनिफाइड रिले रेस, कैरम, टार्गेट हिट, फन रेसेज एवं अन्य समावेशी खेल गतिविधियां शामिल थी। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष अनुकूलन प्रबंध सुनिश्चित किए गए। बोच्चे खेल में बालक वर्ग में यूसा, आर्यन, लक्षित ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में वंदना, अवनी, अलमानिया ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल थ्रो प्रतियोगिता में देविका एवं यूसा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैरम प्रतियोगिता में चैतन्य, दीपक ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन के सुचारू संचालन एवं समन्वयन विशेष शिक्षक उमेश कंडवाल एवं बीआरपी प्रियंक भट्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी उषा रानी, प्र. प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार, सीआरपी ज्योति, दीपशिखा, सचिन आदि मौजूद रहे। सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को कार्यक्रम उपरांत पुरस्कृत किया गया एवं बच्चों की विशेष भोजन आदि की व्यवस्था के उपरांत प्रतियोगिता का समापन किया गया।
विभाग का मानना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में समावेशी शिक्षा की भावना सुदृढ होगी और दिव्यांग बच्चों में खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।
