स्कूटी सवार बदमाश को तमंचा व जिंदा कारतूस सहित दबोचा

 बहादराबाद हरिद्वार 

 

त्योहारों के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में थाना बहादराबाद क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान पुलिस टीम ने एक लाल रंग की स्कूटी (UK07DE6287) पर सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोककर चैक किया, तो उसके पास से 12 बोर का अवैध तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ में अभियुक्त की पहचान प्रकाश पुत्र केदारनाथ, निवासी ग्राम भांदो, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ (उ०प्र०) – के रूप में हुई है।

व्यक्ति किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।

पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

*पकड़ा गया व्यक्ति*
प्रकाश पुत्र केदारनाथ निवासी ग्राम भांदो, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ (उ०प्र०)

*बरामदगी*
1. 12 बोर का तमंचा
2. लाल रंग की स्कूटी (UK07DE6287)

*पुलिस टीम*
1. उ०नि० अमित नौटियाल चौकी प्रभारी, कस्बा बहादराबाद
2. कानि० नरविंदर
3. कानि० अश्वनी
4 कानि० महेश्वर

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *