रुडकी पुलिस ने एक पत्रकार* *को 50000 रूपये कि रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

रुडकी* हरिद्वार 
दिनॉक 30.07.2025

 

 

दिनाँक 29.07.2025 को कोतवाली रूडकी पर वादी राजीव भटनागर लिपिक नगर निगम रुड़की के द्वारा तहरीर दी गयी कि पत्रकार विकास कुमार खरे द्वारा नगर निगर कार्यालय में गोपनीय तरीके से वादी की बनायी गयी विडियो के एवज में 20 लाख रूपये की मांग करने के सम्बन्ध मे दी गयी जिस पर तत्काल थाना कोतवाली रूडकी पर मु0अ0सं0 264/25 धारा 308(2)/308(3) BNS पंजीकृत किया गया ।

घटना का संज्ञान तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के द्वारा लिया गया व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी रूडकी के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव को तत्काल पुलिस टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया । पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये वादी मुकदमा के साथ कोर अण्डर पास पर अभियुक्त के बताये स्थान पर पहुँचे लेकिन अभियुक्त ने तब तक अपना स्थान बदल चुका था कोई भी कोर कालेज अंडरपास पर नही मिला जिस पर वादी के द्वारा पुनः व्हाटसअप काँल की तो प्रतिवादी के द्वारा शान्तरशाह अण्डरपास पर बुलाया गया जिस पर वादी मुकदमा के साथ जाकर रंगे हाथ 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए पकडा ,अभियुक्त के कब्जे से वादी मुकदमा द्वारा दिये गये 50 हजार रूपये बरामद किए गए । अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई l

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*

विकास कुमार खरे पुत्र स्व0 गोपाल निवासी पदार्था थाना पथरी जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*
50000/ रूपये ।

*पुलिस टीम*
मनीभूषण श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी
उ0नि0 ध्वजवीर सिंह पंवार
उ0नि0 सूरत शर्मा,
हेकानि0 230 मेजर सिह
कानि0 1331 अनिल,
कानि0 656 प्रदीप भण्डारी

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *