प्रख्यात कम्पनी के प्रतिनिधि की सूचना पर हरिद्वार पुलिस की छापेमारी

 

गंगनहर हरिद्वार
दिनांक 12.10.2023 को श्री लवकुश चन्द्र गुप्ता पुत्र श्री शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता कार्यालय E-32 , LGF लाजपत नगर -३ नई दिल्ली मय सहयोगी के साथ कोतवाली गंगनहर पर आकर सूचना दी गयी कि हमारी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड कम्पनी जिसकी कार्यालय यूनिलीवर हाउस बी0डी0 सावंत मार्ग चकला, (अँधेरी पूर्वी) मुंबई, महाराष्ट्र स्थित है का अधिकृत प्रतिनिधि हूँ, गंगनहर क्षेत्रान्तर्गत हमारी कंपनी द्वारा उत्पादित सौन्दर्य सम्बंधित उत्पादों के नकली उत्पाद कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे है।

जिस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड कम्पनी के प्रतिनिधि के साथ थाना हाजा से अतिरिक्त पुलिस बल भेजकर थाना गंगनहर क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग दुकानो में छापेमारी की गई।

परिणाम स्वरूप कोतवाली गंगनहर पुलिस व हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि की संयुक्त टीम द्वारा बीटी गंज क्षेत्रान्तर्गत छापेमारी के दौरान दुकान अलीजा फैशन से LAKME PERFECTING LIQUID FOUNDATION आदि के कुल 03 पीस व दुकान नाम नामालूम से LAKME PERFECTING LIQUID FOUNDATION आदि 95 पीस व क्वीन जनरल स्टोर बीटी गंज से LAKME 9 TO 5 SMOOTH MATTE LIPSTIC आदि सामान के 64 पीस बरामद किया गया।

जिसके आधार पर थाना कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा अपराध संख्या 582/23 धारा 63 कॉपीराइट एक्ट पंजीकृत किया गया।

*बरामगी का विवरण -*
1- अलीजा फैशन LAKME PERFECTING LIQUID FOUNDATION आदि सामान के कुल 03 पीस
2- दुकान नाम नामालूम LAKME PERFECTING LIQUID FOUNDATION आदि के कुल 95 पीस
3- क्वीन जनरल स्टोर LAKME 9 TO 5 SMOOTH MATTE LIPSTIC आदि के कुल 64 फीस

*पुलिस टीम*-
1- उ0नि0 प्रवीण बिष्ट
2- उ0नि0 विपिन

Related Posts

हरिद्वार पुलिस का अपराध पर बड़ा प्रहार – चोरी हुआ 35 लाख कीमती ट्रक बरामद

हरीद्वार जनपद हरिद्वार में अपराध रोकने एवं अपराधियों की नकेल कसने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने…

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *