होटल/ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसने वाले दो ढाबा मालिक पुलिस ने दबोचे

भगवानपुर हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। उक्त आदेशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर द्वारा विभिन्न पुलिस टीमों का गठन कर होटल/ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान दिनांक 23/04/2026 को पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो ढाबा संचालकों को अवैध रूप से ग्राहकों को शराब परोसते हुए हिरासत में लिया।

पहले प्रकरण में आरोपी अक्षय को ढाबे में सार्वजनिक रूप से शराब परोसते हुए पकड़ा गया, जिसके कब्जे से माल्टा ब्रांड देशी शराब के पाउच (खाली व भरे हुए) तथा गिलास बरामद किए गए।

दूसरे प्रकरण में आरोपी अलताफ को ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसते हुए पकड़ा गया, जिसके कब्जे से देशी शराब के पाउच, बीयर कैन, खाली गिलास व अन्य सामान बरामद किया गया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

*नाम पता आरोपित*.  
1. अक्षय पुत्र नरेश कुमार
निवासी ग्राम खानपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार मु0अ0सं0 172/2026, धारा 60/68 आबकारी अधिनियम
2. अलताफ पुत्र इकबाल अंसारी
निवासी चमम्पापुर, थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ा (झारखंड) हाल पता छोटे कारीगर का मकान, भगवानपुर, जनपद हरिद्वार मु0अ0सं0 174/2026, धारा 60/68 आबकारी अधिनियम

*बरामदगी*
* देशी शराब (माल्टा ब्रांड) के पाउच (खाली व भरे हुए)
* बीयर कैन (गॉड फादर/लेजेन्ड्री प्रीमियम स्ट्रॉन्ग)
* गिलास व अन्य संबंधित सामग्री

*पुलिस टीम*
1. अ0उ0नि0 प्रदीप चौहान
2. अ0उ0नि0 मनोज कुमार
3. है0कानि0 सुन्दर लाल
4. का0 संजय कुमार
5. का0 रविन्द्र राणा

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *