ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही

हरिद्वार

दिनांक 30.04.2026 को क्रमशः ग्राम शाहपुर व मंडावर निवासी व्यक्तियों से दो मो0सा0 सवार व्यक्तियों द्वारा मोबाईल फोन झीन कर ले जाने के सम्बन्ध मे कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0सं0 182/26 , मु0अ0सं0 183/26 अन्तगर्त धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किये गये।

एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर तत्काल टीम का गठन करते हुए घटना के अनावरण में लगाया गया। टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास साक्ष्य संकलन कर स्थानीय मुखबिरों से व्यक्तिगत मुलाकात करते हुए लाभप्रद सूचनाओं से अवगत कराने हेतु कहा गया।

प्रयासों के फलस्वरुप दिनांक 30.04.2026 को खानपुर से खेलपुर जाने वाले चकरोड से पुलिस टीम ने अंकुल उर्फ अंकुर व गुलशन नाम के संदिग्ध को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त के मोबाईल फोन के साथ अन्य 10 मोबाईल फोन व घटना मे प्रयुक्त मो0सा0 बरामद की।

पकड़ ने आया आरोपी गुलशन पूर्व में भी कई वारदात अंजाम दे चुका है। दोनों को नियमानुसार मा0 न्या0 मे पेश किया जायेगा।

*नाम पता आरोपी-*
01.अंकुल उर्फ अंकुर पुत्र सोमपाल निवासी रायपुर थाना सदर, जिला यमुनानगर हरियाणा उम्र 26 वर्ष हाल – प्रताप कालोनी कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार
02- गुलशन पुत्र राजकुमार निवासी रायपुर कोतवाली भगवानपुर जिला हरिद्वार उम्र 27 वर्ष

*आपराधिक इतिहास गुलशन-*
१- मु0अ0सं0 648/23धारा 60/72 ex Act
२- मु0अ0सं0 126/24धारा 379,411 ipc
३- मु0अ0सं0 861/24 धारा 4/25 आर्म्स Act
४- मु0अ0सं0 10/25 धारा 60 ex act
५- मु0अ0सं0 182/26 धारा 304(2),317(2)बीएनएस
६- मु0अ0सं0 183/26 धारा 304(2),317(2)बीएनएस

*बरामदगी*–
12 अदद मोबाईल फोन
एक मो0सा0 स्पलैण्डर

*पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 बालम सिंह
2.अपर उ0नि0 प्रदीप चौहान
3.हे0का0 गीतम सिंह
4.कानि0 राहुल कुमार
5.कानि0 रविन्द्र राणा
6.कानि0 संजय नेगी

Related Posts

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

ग्राम रणसुरा में जानलेवा फायरिंग कांड में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस को जान से मारने की नियत से की गई फायरिंग की घटना में एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *