कोतवाली नगर पुलिस ने ठगी करने वाले 03 ढोंगी बाबाओं को हिरासत में लिया

कोतवाली  हरिद्वार 

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा ऐसे साधु-संतों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया था, जो लोगों को भ्रमित कर उनकी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए ठगी करते हैं।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

ये लोग साधु-संतों का भेष धारण कर विशेषकर महिलाओं व युवाओं को उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलू समस्याओं का समाधान करने का प्रलोभन देकर भ्रमित करते हैं।

कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दिनांक 13-09-2025 को थाना क्षेत्र से साधु-संतों का भेष धारण कर घूम रहे 03 ढोंगी बाबाओं को हिरासत में लिया।

तीनों कालनेमियों के विरुद्ध धारा 170(2) में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*पकड़े गए कालनेमि*
1. अनिल नाथ पुत्र बालकनाथ निवासी सपेरा बस्ती चण्डीघाट थाना श्यामपुर, जिला हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष
2. हीरा नाथ पुत्र बद्वानाथ निवासी धोसीपुरा थाना पथरी जिला हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष
3. अनिक नाथ पुत्र धर्मेन्द्र नाथ निवासी धोसीपुरा थाना पथरी जिला हरिद्वार, उम्र 29 वर्ष

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *