लालजीवाला बस्ती में घटित विवाद में पुलिस ने हत्यारोपी भतीजे को 24 घंटे के भीतर दबोचा

हरिद्वार

दिनांक 17.06.2024 की रात लालजीवाला बस्ती में दुकानदारों के बीच कोल्ड ड्रिंक बेचने को लेकर हुए आपसी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्षा के पिता-पुत्र पर चाकू से वार कर उन्हे गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों (रामजीत व दिनेश) को जिला चिकित्सालय ले जाने पर पुत्र (दिनेश) को मृत घोषित कर दिया गया जबकी घायल पिता को चिकित्सक दल द्वारा एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया।

उपचार के उपरांत मृतक के पिता रामजीत द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थनापत्र पर दिनांक 18.06.2024 को कोतवाली नगर हरिद्वार में आरोपित केदार उर्फ खैरिया व अतर सिह के खिलाफ मु0अ0स0 494/2024 धारा 302/307/323/504 भादवि पंजीकृत किया गया।

गंभीर अपराध एवं पीड़ित पक्ष के आक्रोश को देशते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित कर हत्यारोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने के निर्देश दिए गए। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास व सम्भावित स्थानों से घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्रित करते हुए मुखबीर तन्त्र को अलर्ट किया गया।

लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा अभियोग का 24 घण्टे के अन्दर अनावरण कर नामजद हत्यारोपी केदार उर्फ खैरिया को चमगादड टापू से वारदात में प्रयोग किए गए आलाकत्ल (चाकू) के साथ दबोचा गया। पुलिस टीमें अब प्रकरण में वांछित चल रहे 01 आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पकड़े गए हत्यारोपी को सम्बन्धित न्यायालय पेश किया जा रहा है।

*पकड़े गए आरोपित का विवरण-*
केदार उर्फ खैरिया पुत्र बुधई निवासी बदाँयू उत्तर प्रदेश हाल निवासी झुग्गी झोपडी लालजीवाला हरिद्वार

*बरामदगी-*
घटना प्रयुक्त 01 अदद आलाकत्ल(चाकू)

*पुलिस टीम-*
1. व0उ0नि0 सतेन्द्र बुटोला
2. उ.नि. युद्धवीर सिंह नेगी (चौकी प्रभारी रोडीबेलवाला)
3. आरक्षी सुशील चौहान
4. आरक्षी बृजमोहन

Related Posts

लाठी डंडों से लैस होकर जानलेवा हमले के मामले में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सिडकुल हरिद्वार थाना सिडकुल पर दिनांक 10.06.2026 को वादी सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली, जिला पौड़ी गढ़वाल (हाल निवासी ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर, थाना सिडकुल, हरिद्वार) की तहरीर…

पकड़े गए आरोपी के कब्जे से सोने व चांदी के आभूषण हुए बरामद*

गंगनहर हरिद्वार ज्वैलर्स की दुकान से हुई नकबजनी/चोरी के संबंध में दर्ज मु0अ0स0-205/26 धारा 305(ए), 317(2),331(4),61बीएनएस के खुलासे में सफलता हासिल करते हुए कोतवाली गंगनहर पुलिस ने साहिन नामक युवक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *