पीड़ित को न्याय दिलाने हेतु खुद वादी बनी हरिद्वार पुलिस

रूड़की  हरिद्वार

 

कोतवाली रूड़की क्षेत्रांतर्गत एक युवक के साथ मारपीट कर रस्सियों से बांधने का वीडियो वायरल होने पर कुछ सामाजिक लोगों द्वारा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के पास जाने जहां से उक्त वीडियो क्षेत्राधिकारी रुड़की के माध्यम से प्रभारी निरीक्षक रुड़की के पास आया।

प्रभारी निरीक्षक द्वारा जनपद पुलिस मुखिया को मामले में मानवाधिकार सहित विभिन्न तथ्यों से अवगत कराने पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

घटना की जानकारी करने पर उक्त वीडियो में जो लड़का है वह टोड़ा कल्याणपुर का निवासी है व घटना के बारे में पूरी जानकारी करने पर लड़का पक्ष द्वारा विपक्षियों के दबंग होने एवं जान से मारने की धमकी के डर से उनके विरुद्ध कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराना प्रकाश में आया।

जिसपर संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा खुद वादी बन कर आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली रुड़की में मु०अ०सं० 260/24 धारा 325, 341, 504, 506 आईपीसी दर्ज किया गया। विवेचना जारी है।

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *