चुनावी माहौल में इस प्रकार की घटना को एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा बेहद गंभीरता से लिया गया

  हरिद्वार-कल दिनांक 03/04/2024 को कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत समय रात्रि करीब 10:30 बजे श्री रॉबिन चौधरी पुत्र सुरेश कुमार निवासी गली नंबर 12 रामनगर रुड़की के घर मोटरसाइकिल से आए तीन अज्ञात लड़कों ने दो फायर किए जिसमें से एक फायर घर के बाहर खड़ी सफारी गाड़ी के शीशे पर तथा दूसरा घर के गेट पर चलते हुए किया व फरार हो गए।

रॉबिन चौधरी फाइनेंस का काम करता है व जाट महासभा का संयोजक भी है इसकी दो फैक्ट्री भी हैं।

चुनावी माहौल में इस प्रकार की घटना को एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा बेहद गंभीरता से लिया गया और एसपी देहात समेत अधीनस्थों को निर्देशित करते हुए पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है जिनको मामले के जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए हैं। प्रकरण के संदर्भ में कोतवाली गंगनहर में मु०अ०सं०164/24 धारा 307 भादवी दर्ज किया गया है।

Related Posts

गैस की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ निरंतर की जा रही है कड़ी कार्यवाही

  *हरिद्वार 27 मार्च 2026* जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर की किसी भी देश में कालाबाजारी एवं घटतौली न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति विभाग को…

SSP “नवनीत सिंह” के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में गोकशी व पशु क्रूरता करने वालों पर का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार

*हरिद्वार पुलिस*   माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का बार-बार उल्लंघन करने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *