सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले गढ़वाल राइफल्स के कर्नल ऑफ द् रेजिमेंट लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा

 

देहरादून, 27 मार्च। शुक्रवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से शासकीय आवास में गढ़वाल राइफल्स के कर्नल ऑफ द रेजिमेंट लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनरल डीएस राणा ने सेना का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

बैठक के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा ने लैंसडाउन स्थित गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित कार्यक्रमों के लिए आभार जताया। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में हुई घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने, पूर्व सैनिकों को सेवानिवृत्ति के बाद रोजगार के अधिकाधिक अवसर प्रदान करने तथा वीरता चक्र विजेताओं की सम्मान राशि को बढ़ाये जाने का आग्रह किया। उन्होंने जनपद टिहरी के चंबा में गब्बर सिंह मेमोरियल के सुधारीकरण पर भी चर्चा की। इसके अतिरिक्त, पूर्व सैनिकों के साथ भूमि संबंधी मामलों में हो रही धोखाधड़ी को रोकने हेतु ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में चारधाम यात्रा मार्ग पर पूर्व सैनिकों के लिए सीजनल रोजगार के अवसर सृजित करने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम में प्रत्येक 15 दिवस में आर्मी बैंड-शो आयोजित करने की व्यवस्था बनाने, सेरामोनियल ड्रैस के साथ प्रत्येक दिवस गार्ड रिट्रीट सहित 15 जनवरी को आर्मी-डे पर देहरादून में फुल रिर्हल परेड़ करवाने पर भी सेना अधिकारी से वार्ता की। उन्होंने सैन्यधाम के म्युजियम में गढ़वाल राईफल्स से सहयोग का अनुरोध किया।

इस दौरान उपनल के प्रबंध निदेशक बिग्रेडियर जेएनएस बिष्ट (सेनि), 127वीं टेरिटोरियल आर्मी के कमान अधिकारी कर्नल प्रफुल थपलियाल एवं अन्य सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

आपदा की दृष्टिगत मानसून से पूर्व सभी विभाग अपने से सम्बन्धित तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए अपर जिलाधिकारी

  *हरिद्वार 09 मई 2026* आपदा प्रबन्धन पूर्व तैयारी के दृष्टिगत अपरजिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता द्वारा मानसून सत्र से पूर्व आपदा न्यूनीकरण एवं नान एस०डी०आर०एफ० के तहत समस्त…

पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना में उत्तराखण्ड देश में प्रथम – यूपीसीएल की महत्वपूर्ण भूमिका

  ‘देहरादून उत्तराखण्ड राज्य को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में यूपीसीएल निरन्तर प्रयासरत है। इसी क्रम में ‘‘पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना’’ के अंतर्गत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *