संगठित गैंग गिरोह के 02 अभ्यस्त अपराधियो को धर दबोचा

बहादराबाद  हरिद्वार

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद हरिद्वार मे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है, उक्त आदेश के अनुपालन मे थानाध्यक्ष थाना बहादराबाद के पर्यवेक्षण मे दिनांक 09-01-24 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त खालित पुत्र शौकत व अभियुक्त सलमान पुत्र इरशाद गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे जिन्हे दिनांक 09-01-24 को उनके घर मरगूबपुर से धर दबोचा।

अभियुक्तों द्वारा गैंग बनाकर लोगो में भय दिखाकर आपराधिक कृत्य करते आये है।
अभियुक्तगणो के विरुद्ध थाना बहादराबाद मे कई अभियोग पंजीकृत है।

*अपराध करने का तरीका*
अभियुक्तों द्वारा लोगों को चाकू के बल पर फोन व पैसे छीनकर भागने व सामान बेचकर मुनाफा कमाना, लोगों को आर्थिक नुकसान पहुँचाना ।

*नाम पता अभियुक्त*
1-अभियुक्त खालित पुत्र शौकत निवासी मरगूबपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार।
2-अभियुक्त सलमान पुत्र इरशाद निवासी मरगूबपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार।

*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 चरण सिंह
2- कानि०नितुल यादव
3- कानि० प्रीतम तोमर

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *