कब्जे से ज्वेलरी सहित दो मोटरसाईकिल बरामद

हरिद्वार

*कोतवाली गंगनहर*
दिनांक 21.07.2023 को वादिया निवासी सैनिक कॉलोनी रुड़की गंगनहर हरिद्वार ने कोतवाली गंगनहर पर सूचना दी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके घर से ₹275000/- व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिये है, जिसके आधार पर कोतवाली गंगनहर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

उक्त अभियोग के अनावरण हेतु अलग-अलग पुलिस टीम का गठन कर रवाना किया गया पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आने-जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज संकलित कर विश्लेषण किया गया जिससे पुलिस टीम का काफी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गये।

परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.11. 2023 को दौराने चैकिंग पनियाला हाईवे लाठर देवा तिराहा के पास से अभियुक्त शोएब व शाकिर अली को मय मोटरसाइकिल संख्या मय चोरी किए गए माल के साथ के धर दबोचा। जिनसे चोरी की गई ज्वेलरी व 02 मोटर साईकिल बरामद हुई है।

*नाम पता अभियुक्त*
1- शोएब पुत्र वहीद निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार ।
2- शाकिर अली पुत्र नवाब निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी -*
1- मोटर साईकिल
2- दो सोने की चेन
3-₹350
4-तीन जोड़ी पाजेब
5-दो जोड़े बिछुए
6- एक पीले रंग का गले का नेकलेस
7-एक पीली धातु के कान के टॉप्स
8-चांदी के तीन सिक्के
9-पांच पीली धातु के सिक्के

*पुलिस टीम का विवरण-*
1- उप निरी0अशोक सिरस्वाल
2- हेड कांस्टेबल अमित शर्मा
3- हेड कांस्टेबल संदीप यादव

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *