जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी गिरोह के सरगना व गैंग सदस्य को दबोचा

हरिद्वार
दिनांक 15/11/23

 

*थाना बहादराबाद*

जनपद हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन पर थाना बहादराबाद क्षेत्र में अभ्यस्त अपराधियों द्वारा सुसंगठित गैंग बनाकर अपनी दैनिक खर्चों की पूर्ति हेतु जमीन बेचने/खरीदने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी जैसे अपराधों में लिप्त रहकर अवैध रूप से धनोपाजर्न करने वाले गैंग लीडर नरेश कुमार व गैंग सदस्य सुरेश कुमार के विरुद्ध थाना बहादराबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 365/23 धारा 2 (ख) (1) (11/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

उक्त अभियोग में पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास कर दिनांक 14/11/23 को गैंग लीडर नरेश कुमार गैंग सदस्य सुरेश कुमार को थाना क्षेत्र से दबोचने में सफलता हासिल की।

*अभियुक्त गणों का आपराधिक इतिहास*
1-मु0अ0स0 405/23 धारा 420 भादवि
2-मु0अ0स0 406/23 धारा 420 भादवि

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1- नरेश कुमार पुत्र रामस्वरुप नि0 बहादरपुर सैनी थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र 50 वर्ष
2- सुरेश कुमार पुत्र रामस्वरुप नि0 बहादरपुर सैनी थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र 50 वर्ष

*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 चरण सिंह चौहान
2- हे0कानि0 होशियार सिंह
3- कानि0 95 सुशील

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *