मासूम को गले लगाकर खूब रोए परिजन, नम आंखों से किया हरिद्वार पुलिस का शुक्रिया

 

हरिद्वार

मुख्यालय स्तर पर गुमशुदा/लावारिस बच्चों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान को सफल करने में जुटी AHTU टीम हरिद्वार को रेलवे स्टेशन हरिद्वार से अपनी मां से बिछड़े मासूम को उसके परिजनों से मिलाने में सफलता हाथ लगी।

दिनांक 09/10/23 को जीआरपी हरिद्वार में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 94/23 धारा 363 आईपीसी से संबंधित नाबालिक की तलाश हेतु AHTU टीम द्वारा लगातार गैर राज्यों में जाकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों व सेल्टर होमों में जाकर प्रयास किया जा रहा था।

जिसके परिणाम स्वरूप टीम को नाबालिक “प्रयास ओपन सेल्टर मोरीगेट” दिल्ली से संरक्षण पाता मिला जिसको संस्था चाइल्ड लाइन दिल्ली द्वारा रेलवे स्टेशन न्यू दिल्ली से रेस्क्यू कर “प्रयास ओपन सेल्टर मोरीगेट” दिल्ली में दाखिल कराया गया था।

बालक की तस्दीक कर एएचटीयू टीम द्वारा बाद विधिक कार्यवाही बालक को हरिद्वार लाकर CWC हरिद्वार में पेश करा कर मासूम को उसके नानी के सुपर्द किया गया।

मासूम को देखते ही उसकी नानी की आंखों में खुशी के आंसू आ गए और वह अपने नातिन को गले लगा कर रोने लगी और नम आंखों से ऑपरेशन इस्माइल टीम हरिद्वार का धन्यवाद किया।

*ऑपरेशन स्माइल टीम*:-
1.SI किरन गुसाईं (AHTU)
2. SI प्रीति कर्णवाल (GRP)
3. हेका0 राकेश कुमार (AHTU)
4. का0 मुकेश कुमार (AHTU)
5.का0 दीपक चन्द (AHTU)
6.का0 अमित कुमार (GRP)
7. म0 का0 सरयू सैनी (GRP)

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *