महंगे शोक ने पहुंचाया हवालात, भीड़ भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी कर करते थे शोक पूरे

लक्सर. हरीद्वार

दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं चोरी हुए वाहनों की बरामदगी हेतु एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में हरिद्वार पुलिस द्वारा बड़ा खुलासा करते हुए बाइक चोरी गैंग के 03 शातिर सदस्यों को दबोचने में सफलता हासिल की।

विभिन्न CCTV फुटेज एवं अन्य सबूत जुटा रही टीम ने दिनांक 01/07/23 को बाकरपुर तिराहे के पास दौराने चैकिंग 03 अभियुक्तों सुमित कुमार, मुकुल व परमजीत को चोरी की 03 बाइक के साथ दबोचा गया।

उक्त गिरोह के सदस्यों की निशांदेही पर चोरी की अन्य 11 मोटर साइकिल भी बरामद की गई जिनमें से कोतवाली लक्सर में 03 व थाना सिडकुल में 04 अभियोग पंजीकृत है। अन्य बाइक के संबंध में जानकारी की जा रही है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

1. सुमित कुमार पुत्र बिजेन्द्र कुमार निवासी सेठपुर लक्सर जिला हरिद्वार 2. मुकुल पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम ऐथल थाना पथरी हरिद्वार
3. परमजीत पुत्र गुरूमुख निवासी ग्राम झबिरन नसीरपुर कंला थाना पथरी जिला हरिद्वार

*बरामदगी*
14 बाइक हीरो होंडा स्प्लेंडर

*पुलिस टीम*
1- अमरजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक
2- SI अरविंद रतूडी- चौकी प्रभारी भिक्कमपुर
3- हे0कानि0 बलविन्द्र
4. कानि0 गंगा सिंह
5. कानि0 ध्वजवीर सिंह
6. कानि0 वीरेन्द्र सिंह
7. कानि0 हरदयाल

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *