एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने धरा सीबीआई का डीसीपी


बहादराबाद. हरीद्वार

एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने C.B.I. ब्रांच दिल्ली और देहरादून में दस्तावेजों को खंगालने के बाद कथित फर्जी C.B.I. डीसीपी को बेहट सहारनपुर से दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से डीसीपी की फर्जी आईडी, फोटोग्राफ्स और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए।

अभियुक्त द्वारा खुद को बतौर C.B.I. डीसीपी पेश करते हुए वर्तमान पोस्टिंग पटियाला बताकर आनंद विहार कॉलोनी निकट रानीपुर झाल बहादराबाद निवासी युवती से सगाई की थी। इस बारे में शक होने पर युवती के भाई ने शिकायती प्रार्थनापत्र देकर दिनांक 8 दिसंबर 2022 को थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज कराया था।

विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त वसीम आजम द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेज (आईडी व फोटोग्राफ) एक फर्जी फोटोशॉप से तैयार किए गए हैं। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*बरामद सामग्री-*
1- फोटो IPS ड्रेस में – 02
2- डीसीपी की फर्जी आईडी – 08

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *