कप्तान साहब की स्पष्ट चेतावनी कि या तो सुधर जाओ या फिर नशा उतरेगा हवालात में

 
 हरिद्वार
 
कतिपय व्यक्तियों द्वारा सड़क किनारे सरेआम शराब पीकर नवाब बनने और लोकशांति भंग करने की मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में आज शाम एएसपी ज्वालापुर रेखा यादव के नेतृत्व में निकली पुलिस टीम सड़क किनारे शराब पीकर नौटंकी कर रहे नवाबजादों के लिए सदमा साबित हुई। 
 
पुलिस टीम ने अलग अलग स्थानों में सरेआम शराब पी रहे लोगो पर कार्यवाही करते हुए 24 लोगो को नशे की हालत में दबोचते हुए 01 कार व 02 दोपहिया वाहन सीज किए गए। साथ ही लोगों को अनुमती देकर शराब पिलाने पर हाइवे स्थित एक  ढाबा मालिक के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया गया।

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *