उप जिलाधिकारी हरिद्वार की अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई

दिनांक: 05 जनवरी,2024
हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल को इधर कुछ दिनों से अवैध खनन की शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिसे देखते हुये जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी हरिद्वार श्री अजयवीर सिंह को अवैध खनन के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये थे, जिसके क्रम में उप जिलाधिकारी हरिद्वार श्री अजयवीर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की तड़के 6 से 7 बजे की बीच बिशनपुर क्षेत्र में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान टीम को देखते ही अवैध खनन कर रहे लोगो में भगदड़ मच गई, जिसमंे कुछ लोग कोहरे का फायदा उठा कर भाग गए, लेकिन टीम की सक्रियता से मौके पर दो जे0सी0बी0, एक डंपर, एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ कर सीज कर दिया गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अवैध खनन में जो भी लिप्त पाया जाये, उसके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये।
अवैध खनन के विरुद्ध इस कार्यवाही में नायब तहसीलदार वेदपाल सैनी व खनन विभाग से विवेक शामिल थे।

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *