हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण की अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई

हरिद्वार: जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में बृहस्पतिवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज श्री सुदर्शन द्वारा राधिका एन्कलेव के बगल में टोल प्लाजा बहादराबाद हरिद्वार में अनाधिकृत रूप से निर्मित बैंकट हॉल,श्री मोहित चौधरी द्वारा नवोदय नगर रोशनाबाद हरिद्वार में निर्मित फ्लैट, प्रबन्धक संसार होण्डा द्वारा नवोदय नगर रोशनाबाद हरिद्वार में किए गए अनाधिकृत निर्माण, राणा जी द्वारा नवोदय नगर रोशनाबाद हरिद्वार में दुकानों के अनाधिकृत निर्माण ,हितबद्ध व्यक्ति द्वारा नवोदय नगर रोशनाबाद हरिद्वार में दो मंजिला निर्माण को अवर अभियंता श्री आकाश जगूडी ,क्षेत्रीय सुपरवाईजर श्री आशु, श्री ललित कुमार, किशन यादव सहित प्राधिकरण के स्टाफ सील किया गया।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *