लाइसेंसी वैपन को सार्वजनिक स्थान में लहराना, फायर करना दोनों अपराध हैं, कड़ी कार्रवाई करेंगे- एसएसपी

हरीद्वार

कोतवाली सिविल लाइन रुड़की एक होटल में खाना खाने के बाद हनक में पत्नी के सामने अपने लाइसेंसी हथियार को हवा में लहराते हुए दो फायर कर लोगों में भय का माहौल बनाना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया।

मामला एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह के संज्ञान में आते ही गंभीर धाराओं में कोतवाली सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है साथ ही शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने हेतु संबंधित को रिपोर्ट भी प्रेषित की जा रही है।

कोतवाली सिविल लाइन पर वादी विनोद कुमार निवासी रस्टिक हाउस रैस्टोरैन्ट, सिविल लाइन रूडकी द्वारा अवगत कराया गया कि दिनाँक 30.04.2023 को सुमित सिह चौधरी पुत्र श्री महिपाल सिह चौधरी निवासी रूडकी अपनी पत्नी के साथ रस्ट्रिक हाउस नियर सैन्ट्रल बैंक रुडकी पर आया, खाना खाने के बाद कस्टमर सुमित ने अपनी लाइसेंसी वैपन से ऊपर की तरफ दो फायर किये जिस कारण वहाँ बैठे अन्य कस्टमरो में अफरा तफरी मच गई व भय का माहौल पैदा हो गया था।

उक्त तथ्यों का एसएसपी हरिद्वार द्वारा संज्ञान लेते हुए कोतवाली सिविल लाइन रूडकी पर मु०अ०सं० 305/2023 धारा 30 आर्म्स एक्ट व 336 भादवि पंजीकृत किया गया।

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *