साइबर ठगी का शिकार हुए आवेदक के खाते में साइबर सैल द्वारा वापस करायी रू0 100000/- की धनराशि’ ’

 हरिद्वार समाचार-’साइबर ठगी का शिकार हुए आवेदक के खाते में साइबर सैल द्वारा वापस करायी रू0 100000/- की धनराशि’ ’वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार, श्री सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस.’ द्वारा निरीक्षक हरपाल सिंह प्रभारी साईबर सेल को साइबर अपराधों से ’आमजनमानस को जागरूक करने हेतु निर्देशित’ किया गया था। जिसके फलस्वरूप जनपद में आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सैल को दी जा रही है, जिस संबंध में साइबर सेल जनपद हरिद्वार को ’आवेदक राजेंद्र प्रसाद बडोनी निवासी शिवालिक नगर बीएचईएल रानीपुर जनपद हरिद्वार ’ द्वारा साईबर सैल रोशनाबाद हरिद्वार को एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि एक अज्ञात नम्बर से उन्हें एक कॉल आया ’जिसके द्वारा बताया गया कि वह उनका रिश्तेदार बोल रहा है और उसे धनराशि की आवश्यकता है जिसके पश्चात उसके द्वारा धोखाधड़ी कर आवेदक से धनराशि रुपये 100000 को अपने पेटीएम बैंक अकाउंट में स्थानांतरित करवा लिया गया जिसके बाद मुझे पता चला की उक्त व्यक्ति ने ठगी कर ली है। उपरोक्त सूचना साईबर सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक से लेन-देन का पूर्ण विवरण प्राप्त किया गया,’ जिससे ज्ञात हुआ कि आवेदक के खाते से धनराशि रुपये 100000 को पेटीएम के बैंक खाता में स्थानांतरित किया गया है पेटीएम के नोडल अधिकारी के साथ त्वरित संपर्क करते हुए साइबर क्राइम सेल हरिद्वार के द्वारा उपरोक्त आवेदक के धनराशि रुपये 100000 को पेटीएम के बैंक अकाउंट में होल्ड करवा कर आवेदक के अकाउंट में वापस करने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर विधिक कार्यवाही की जा रही है

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *