शासकीय भूमि/सम्पत्तियों से अनधिकृत कब्जा हटाये जाने की कार्रवाई

हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय के शासकीय भूमि/सम्पत्तियों से अनधिकृत कब्जा हटाये जाने की कार्रवाई करने के निर्देशों के क्रम में आज ग्राम चुड़ियाला मोहनपुर, भगवानपुर के राजकीय अभिलेखों में अंकित तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।
तहसीलदार भगवानपुर ने अवगत कराया है कि ग्राम चुड़ियाला मोहनपुर, भगवानपुर के ख.सं. 327 जो राजकीय अभिलेखों में तालाब (जोहड़) के रूप में अंकित है, पर अवैध अतिक्रमण किया गया था, जिसे आज हटाया गया।  
श्री विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासकीय भूमि/सम्पत्तियों से अनधिकृत कब्जा हटाये जाने के प्रकरणों पर ढिलाई न बरती जाये। उन्होंने कहा कि इसकी मॉनिटरिंग राज्य स्तर पर हो रही है। उन्होंने कहा कि यह मा0 मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई निरन्तर चलती रहेगी। 

Related Posts

नशा तस्करों पर कार्यवाही जारी, 101 नशीले कैप्सूल्स के साथ एक दबोचा

सिडकुल  हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के क्रम में कोतवाली सिड़कुल पुलिस ने कल दिनांक 02/06/26 को मुखबिर की सूचना पर सागर…

गुरुकुल कांगड़ी के पास कांवड़ यात्री को गोली मारने की घटना का हरिद्वार पुलिस ने किया त्वरित खुलासा

हरिद्वार दिनांक 01.06.2026 की मध्य रात्रि में डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास कांवड़ लेकर जा रहे एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल सवार युवकों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *