मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश

देहरादून – माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित छापेमारी करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशों क्रम तहसील सदर अन्तर्गत उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार  एवं तहसील विकासनगर अन्तर्गत उप जिलाधिकारी विकासनगर सौरभ असवाल द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत 15 मई को  रात्रि को अवैध खनन एवं खनन के अवैध पर परिवहन पर राजस्व विभाग एवं सम्बन्धित विभागों की संयुक्त टीम के साथ छापेमारी अभियान चलाया गया।
तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत उप जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में आशारोडी पर  टीम द्वारा सुबह 04ः30 बजे तक चैकिंग अभियान चलाया इस दौरान  3 वाहन को सीज किया है, पकडे़ गए वाहनों में 01 वाहन बिना रवन्ना  के तथा 02 वाहन विपरित रूट से आर रहे थे, विपरित रूट वाले वाहनों का रूट लक्सर हरिद्वार से ऋषिकेश था जबकि वाहन लक्सर से वाया सहारनपुर होते हुए आ रहे थे। टीम में जिला खान अधिकारी वीरेंद्र सिंह, आरटीओ तथा संबंधित अधिकारी भी मौजूद है। इसी प्रकार तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत उप जिलाधिकारी विकासनगर सौरभ असवाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं खनन विभाग की टीम ने 07 वाहनों को सीज किया गया। टीम द्वारा 02 वाहन लांघा रोड, 3 वाहन धर्मावाला, 02 वाहन नयागांव में पकडे़। पकड़े गये वाहनों  06 वाहन (ट्रक) ओवरलोड तथा 01 वाहन (ट्रक) बिना रवन्ना के पकड़ा गया सभी को सीज कर दिया गया है। पकड़े गए वाहन खनन सामग्री निर्धारित रूप के विपरीत परिवहन करते पाए जाने पर वाहन को सामग्री सहित सीज करते हुए निर्धारित सामग्री का दुगुना तथा अर्थदण्ड की कार्यवाही गतिमान है।
जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने सभी उप जिलाधिकारियों को अवैध खनन पर त्वरित कार्यवाही करने तथा छापेमारी अभियान को नियिमत चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही अन्य मार्ग जिनसे अवैध खनन के परिवहन होने की सम्भावना है पर भी चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए।

Related Posts

ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टरों पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह के निकट पर्यवेक्षण में हरिद्वार पुलिस लगातार मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्वों के खिलाफ विधि अनुसार कड़ी कार्यवाही कर…

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *