अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण तथा अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान निरन्तर जारी

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष  हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय द्वारा अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण तथा अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान निरन्तर जारी है। उनके आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। 
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि इसी क्रम में आज 
सुमन नगर में चार अवैध कालोनियों-श्री कुर्बान लगभग 15 बीघा, श्री अनुज त्यागी लगभग 12 बीघा, श्री अजय कुमार लगभग 15 तथा श्री तीरथ गुप्ता द्वारा लगभग 12 बीघा जमीन को कालोनियों के रूप में विकसित करने पर एचआरडीए की टीम ने सील करने की कार्रवाई की। 
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि जो अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *