धोखाधड़ी का आरोपी बैंक कर्मी दबोचा

ज्वालापुर  हरिद्वार

*धोखाधड़ी का आरोपी बैंक कर्मी दबोचा*

*₹12 लाख से अधिक की धोखाधड़ी कर कई समय से फरार था आरोपी*

*खाताधारकों द्वारा जमा करने हेतु दी गई धनराशि खाते में जमा नहीं करता था आरोपी*

*खाताधारकों को बैंक की फर्जी रशीद देता था आरोपी*

*बैंक ऑफ इंडिया में दैनिक मजदूरी पर नियुक्त था आरोपी*

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

दिनांक 1/8/22 को शाखा प्रबंधक अरविंद सिंह चौहान बैंक आफ इंडिया सराय ज्वालापुर हरिद्वार ने एक लिखित तहरीर दी कि बैंक शाखा में दैनिक मजदूरी पर नियुक्त अर्जुन सिंह पुत्र मायाराम निवासी जगथान चकराता देहरादून द्वारा बैंक शाखा के 34 खाता धारकों से खातों में धनराशि जमा करने के लिए कुल ₹1286000/- धनराशि ली गयी और बैंक खाता धारकों के खातों में जमा नहीं किया गया और खाता धारकों को बैंक की फर्जी रसीद बनाकर दी गई समस्त धनराशि हड़प ली इसके बाद से अर्जुन लगातार फरार है जिसके आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

*घटना का अनावरण*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा धोखाधड़ी से संबंधित अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था,
जिसके तहत प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा धोखाधड़ी से संबंधित विवेचकों को उचित दिशा निर्देश दिए गए तथा टीम गठित की गई, पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस, पतारसी, सुरागरसी कठिन परिश्रम कर आज दिनांक 2/8/2023 को अभियुक्त अर्जुन सिंह उपरोक्त को जो फरार होने के बाद से लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था को सर्विलांस तथा मैन्युअल पुलिसिंग से मंडी चौक विकास नगर जनपद देहरादून से धर दबोचा।

*नाम पता अभियुक्त*
अर्जुन सिंह पुत्र मायाराम निवासी जगथान थाना चकराता जनपद देहरादून।

*पुलिस टीम*
1-उप0निरी महिपाल सिंह सैनी
2- कांस्टेबल 609 महेंद्र तोमर

Related Posts

पकड़े गए आरोपी के कब्जे से सोने व चांदी के आभूषण हुए बरामद*

गंगनहर हरिद्वार ज्वैलर्स की दुकान से हुई नकबजनी/चोरी के संबंध में दर्ज मु0अ0स0-205/26 धारा 305(ए), 317(2),331(4),61बीएनएस के खुलासे में सफलता हासिल करते हुए कोतवाली गंगनहर पुलिस ने साहिन नामक युवक…

हत्या के प्रयास में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस की मेहनत के दिखे नतीजे

हरिद्वार दिनांक 06-06-2026 को ग्राम डांडी इब्राहिमपुर निवासी विनोद शर्मा द्वारा थाना पथरी पर आकर एक प्रा.पत्र बाबत आरोपियों द्वारा वादी व उनके परिजनों पर जानलेवा हमला कर घायल करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *