अनाधिकृत निर्माणों को सील किया

 हरिद्वार समाचार– हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा आज मंगलवार को दो अनाधिकृत निर्माणों को सील किया गया है। प्राधिकरण द्वारा भोला गिरी रोड़ स्थित हितबद्ध व्यक्ति, प्रबंधक श्री रामशरण आश्रम बिरला घाट जोधामल रोड़ आनंदमयी सेवा सदन इंटर कालेज के पास तीन मंजिला बिल्डिंग में किए जा रहे अनाधिृत नवनिर्माण को सील किया गया है। इसी क्रम में प्राधिकरण टीम ने श्री आशुतोष शर्मा पुत्र स्व0 श्री सुभाष शर्मा द्वारा सतीघाट पार्किंग के सामने कनखल हरिद्वार में अनाधिकृत रूप से बनी हुई दो दुकानों को सील किया गया है। साथ ही अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि अनाधिकृत निर्माण पर लगायी गयी सील को न तो ध्वस्त करें और न ही होने दंे। सीलिंग कार्यवाही के दौरान अधिशासी अभियंता श्री माधवानन्द जोशी, सहायक अभियन्ता श्री पंकज पाठक, जूनियर इंजीनियर त्रिपन सिंह पंवार, जूनियर इंजीनियर श्री बलराम सिंह, जूनियर इंजीनियर श्री शिशुपाल सिंह राणा की टीम द्वारा उक्त दोनों अनाधिकृत निर्माणों में सीलिंग की कार्यवाही की गयी

Related Posts

कनखल पुलिस का संकल्प, “पिल्ला गैंग को पुर्ण रूप से समाप्त

कनखल हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कनखल पुलिस द्वारा अपराधियों, वांछितों, हिस्ट्रीशीटरों, हुड़दंगियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

अपराध और अपराधियों पर SSP हरिद्वार का कड़क रुख़

भगवानपुर हरिद्वार दिनांक 17.05.2026 को होटल धरोहर में कलीम नामक युवक की होटल संचालकों द्वारा मारपीट किए जाने से मृत्यु हो गई थी। उक्त घटना के संबंध में पंजीकृत अभियोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *