जाली दस्तावेज तैयार कर फर्जी कनेक्शन देने वाले तीन अभियुक्त आए पुलिस गिरफ्त में

भगवानपुर -हरिद्वार

नोडल ऑफिसर भारतीय एअरटेल लिमिटेड टी0सी0जी0 7/7 विभूति खण्ड गोमती नगर लखनऊ वादी श्री कुशलेन्द्र त्रिपाठी द्वारा दिनांक 04/08/23 तहरीर दी की रेट सोमेन्द्र टेलिकॉम भगवानपुर द्वारा धोखाधड़ी कर जाली दस्तावेज तैयार कर 186 (प्रीपेड/ पोस्टपेड) मोबाईल नम्बरों के फर्जी कनेक्शन देने के सम्बन्ध मे जिसके आधार पर थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0 541/23 धारा 420/467/468/471 भादवि0 पंजीकृत किया गया ।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उपरोक्त मुकदमे के तत्काल विवेचक द्वारा विवेचना के दौरान दिनांक 05/08/23 गोविन्द कुमार को गिरफ्तार किया गया दौराने पूछताछ मे अभि0 गोविन्द कुमार द्वारा बताया की मेरे साथ आदिल व प्रवेज आलम भी यही काम करते है हम तीनो लोग पैसो के लालच मे टारगेट पूरा करने के लिये फर्जी कागजात लगाकर सिम एक्टीवेट करते थे बयान व साक्ष्य के आधार पर आज दिनांक 06/08/23 को अन्य दो अभियुक्तआदिल व प्रवेज आलम को गिरफ्तार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई l

नाम पता अभि0गण
1-गोविन्द पुत्र मांगेराम निवासी हबीबपुर निवादा थाना कलियर जिला हरिद्वार
2- आदिल पुत्र शमशेर निवासी ग्राम रहमत नगर कस्बा भगवानपुर जनपद हरिद्वार
3. प्रवेज आलम पुत्र हाजी सलीम निवासी मक्खनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

1-व0उ0नि0 सतेन्द्र सिहं बुटोला
2-का0 01 अरविन्द तोमर
3-का0 1403 विक्रम

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *