पशुओं के अवैध कटान पर रुड़की पुलिस की कार्यवाही, फरार अभियुक्त की तलाश जारी

रुड़की. हरीद्वार

जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने सम्बन्धित निर्देशों के क्रम में दिनांक 19.05.2023 को जौरासी गाँव में अवैध पशु कटान होने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की। ओचक छापेमारी देख हाथ में छुरी पकडा एक व्यक्ति अन्धेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घेर में कटे पशु (भेंस) के विभिन्न अंग, लकडी की गुटकी व पशु कटान के उपकरण (04 छुरियां, 02 कुल्हाडी, 01 गंडासा, एक लोहे का रॉड) बरामद हुए। बरामद मांस को नष्ट कर व उक्त उपकरणों को सील कर मौके से फरार व्यक्ति जिसकी पहचान निजाम निवासी जौरासी रुडकी के रूप में हुई है, कि तलाश की जा रही है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *