पूर्व में अवैध शराब/स्मैक बेचने वालों की परेड

 

 

 

ज्वालापुर  हरिद्वार

दिनांक 23/09/2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली ज्वालापुर परिसर में थाना क्षेत्रांतर्गत समस्त हिस्ट्रीशीटर/पूर्व में अवैध शराब तस्करों/स्मैक चरस गांजा बेचने वालो की परेड ली गई ।

जिसमें थाना क्षेत्र के सभी मौजूदा हिस्ट्रीशीटर मौजूद रहे सभी से उनके द्वारा वर्तमान में किया जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी लेते हुए कड़ी हिदायत दी गई,कि यदि किसी भी अपराध में उनकी संलिप्तता होने पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी व थाना क्षेत्र में जो भी कार्य कर रहे हैं उसका विवरण कोतवाली ज्वालापुर को अवगत कराये जाने व अपनी उपस्थिति कोतवाली ज्वालापुर में हिस्ट्री सीटर रजिस्टर में अंकित कराए जाने हेतु बताया गया।

हिस्ट्रीशीटरो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए व सभी को अवगत कराया कि किसी भी अपराध की कोई भी पुनरावृति न होने पाएं अगर की जाएगी तो उसके विरुद्ध जिला बदर/आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *