दो माह की बच्ची को लेकर घर से निकली विवाहिता को हरिद्वार पुलिस ने किया सकुशल बरामद

 

 कनखल/ हरिद्वार 

दिनांक 14.08.2023 को किशनपुर कनखल निवासी महिला के परिजनों से नाराज होकर 02 माह के बच्चे के साथ बिना बताए घर से चले जाने पर उक्त सम्बन्ध में गुमशुदा की सास की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी।

पड़ताल के दौरान महिला की कोई जानकारी न मिलने पर गुमशुदगी को मु.अ.स. 292/23 धारा 365 आईपीसी में तरमीम किया गया।

महिला व नवजात शिशु से जुड़ा प्रकरण होने के कारण एसएसपी श्री अजय सिंह द्वारा व्यक्तिगत रूप से समस्त कार्यवाही की मॉनीटर कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे थे। आस-पडोस के लोगों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज आदि से विशेष मदद न मिल पाने एवं गुमशुदा महिला के मायके पक्ष द्वारा ससुरालियों पर महिला की हत्या किए जाने जैसे आरोप लगाने के कारण प्रकरण और अधिक गंभीर रूप लेता जा रहा था।

पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरे के सहारे गुमशुदा का पीछा करते हुए सलेमपुर तक पहुंची लेकिन इससे आगे किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नही मिल पाई।

तब आधुनिक दौर में सूचना प्रसारण के महत्वपूर्ण माध्यम “सोशल मीडिया का प्रयोग करते हुए” हरिद्वार पुलिस द्वारा अपने फेसबुक पेज “Haridwar police” पर आमजन से भी अपील की गई कि उक्त महिला व बच्चे के सम्बन्ध में कोई भी जानकारी मिलने पर कृपया सूचित करें।

आमजन से मांगी गई मदद का असर देखने को मिला

जब एक व्यक्ति द्वारा मोबाइल से कॉल कर बताया गया कि जिस गुमशुदा की तलाश कर रहे हैं वो सलेमपुर रावली महदूद में एक कबाड़ी की दुकान पर काम कर रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना एक पल गंवाए दुकान पर पहुंची और तस्दीक करने के बाद गुमशुदा महिला को उसकी दो माह की बच्ची के साथ सकुशल बरामद कर मायके वालों के सुपुर्द किया गया।

वहीं दूसरी तरफ महिला द्वारा अपने ससुरालयों पर मारपीट एवं प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया है और बताया कि बार-बार परेशान करने के कारण वो घर से बिना बताए चली गई थी। जिस संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 देवेंद्र तोमर (चौकी प्रभारी जगजीतपुर)
2- हे0का0 जसवीर सिंह
3- का0 प्रलव चौहान

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *