अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।

हरिद्वार– जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में शनिवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज शिवालिक नगर स्थित दो प्रतिष्ठानों- एक कृष्ण पाल सिंह और विवेक कुमार द्वारा शिवालिक नगर मुख्य मार्ग प्लॉट नंबर- डी -27 तथा दूसरा धनवंतरी के नाम का है, जो मुख्य मार्ग शिवालिक नगर प्लॉट नंबर डी-59 पर स्थित है, को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा सील किया गया।

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Related Posts

नशे के खिलाफ पथरी पुलिस और A.N.T.F. की बड़ी कार्यवाही

पथरी हरीद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के दिशा निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना पथरी व A.N.T.F. की संयुक्त टीम…

कनखल पुलिस का संकल्प, “पिल्ला गैंग को पुर्ण रूप से समाप्त

कनखल हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कनखल पुलिस द्वारा अपराधियों, वांछितों, हिस्ट्रीशीटरों, हुड़दंगियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *