हरिद्वार पुलिस का अवैध नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार

बुग्गावाला. हरिद्वार
दिनांक 09.08.2024

 

 

जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया हैं।

नशा माफिया के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु अलग-अलग टास्क दिये गये है उक्त क्रम में थानाध्यक्ष बुग्गावाला द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, तथा मुखवीर तन्त्र को सक्रिय किया गया ।

उक्त क्रम में दिनांक 08.08.24 को पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग ग्राम रसूलपुर के पास से आरोपी मनोज पुत्र अनिल कुमार नि0 ग्राम रसूलपुर थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार को 147.56 ग्राम अवैध चरस के साथ पकडा गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*नाम पता आरोपी*
1-मनोज पुत्र अनिल कुमार नि0 ग्राम रसूलपुर थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार।

*विवरण बरामदगी*-
147.56 ग्राम अवैध चरस

*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 प्रवीण बिष्ट
2- हे0का0 365 अमित
3- कांनि0 302 गजेन्द्र
4-कांनि0 1295 मोहित खन्तवाल
4- रि0आ0 निकेश

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *