ख़तरनाक स्टंटबाजी कर सोशल मीडिया पर फैमस होने का सपना हरिद्वार पुलिस ने किया पूरा

सिडकुल हरिद्वार 

थाना सिडकुल पुलिस को स्थानीय नागरिकों से सूचना प्राप्त हुई कि रामधाम शिवालिक नगर के युवकों द्वारा मोटरसाइकिल को खतरनाक रूप से मॉडिफाई कर स्टंटबाजी की जा रही है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित की जा रही है।

उक्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दौराने चेकिंग
1. अक्षय पाल पुत्र नरेश कुमार निवासी रामधाम कालोनी शिवालिक नगर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष
2. निखिल पाल पुत्र जसवीर पाल निवासी रामधाम कालोनी शिवालिक नगर थाना रानीपुर उम्र 25 वर्ष
3. ईशु कश्यप पुत्र मनोज कुमार कश्यप निवासी c-47 शिवालिक नगर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष

को चिन्हित कर उक्त तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई कर दो वाहनों को सीज किया गया ।

*सीज किए गए वाहन*
1 . Pulsar NS 400
400
2 . YAMAHA R15
150CC

पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल को मौके पर सीज कर संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट से स्टंट की वीडियो पोस्ट डिलीट करवाई गई। पूछताछ में उक्त तीनों युवकों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने की माफी माँगी गई है।

हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि इस प्रकार के खतरनाक स्टंट न करें तथा ऐसा करने वालों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। इस प्रकार की गतिविधियाँ स्वयं के एवं अन्य लोगों के लिए जानलेवा हो सकती हैं।

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *