ज्वालापुर-नौकरानी-जहर प्रकरण में हरिद्वार पुलिस का एक्शन

हरिद्वार 

दिनांक 08/08/2025 को हरिलोक कॉलोनी ज्वालापुर निवासी गौरव कुमार द्वारा दी गई शिकायत पर आर0के0 एन्कलेव निकट आर्यनगर चौक स्थित मकान पर घरेलू काम हेतु रखी नेपाली मूल की 02 नौकरानियों अनिशा राय व पुष्षा द्वारा शिकायतकर्ता के ससुर व अन्य 03 परिजनों को चोरी के इरादे से खाने में जहरीला पदार्थ खिलाने, जिससे परिवार के लोगों के बेहोश हो जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-398/2025 धारा 123, 62, 305(क)बीएनएस पंजीकृत किया गया।

पुलिस पड़ताल में सामने आया कि नेपाली मूल की उक्त दोनो नौकरानियों को दिल्ली में सूरज प्लेसमेंट नाम से एजेंसी चला रहे हीरा लामा व उसकी पत्नी द्वारा इस षडयन्त्र के तहत काम के लिए भेजा था कि मौका मिलते ही वहां से योजनाबन्ध तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिये। योजनाबद्ध तरीके से परिवार के लोगों को नशीला खाना देकर बेहोशी की नींद में सुला भी दिया गया था लेकिन मकान मालिक की बेटी के घर पर आ जाने के कारण दोनों नौकरानियों को बिना चोरी किए ही वहां से फरार होना पड़ा।

ज्वालापुर पुलिस द्वारा दिल्ली स्थित सूरज प्लेसमेंट एजेंसी से उक्त कार्यालय से षड़यंत्र के आरोपित एजेंसी संचालक हीरा लामा को दिनांक 11-8-2025 को गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 61(2) बीएनएस की बढोतरी की गयी। आरोपी को न्यायालय के सम्मुख पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीमें अब षडयंत्र एवं वारदात में शामिल सभी किरदारों की तलाश के लिए अलग-अलग स्तर पर प्रयास कर रही है। कुछ पुलिस टीमें आरोपित नौकरानियों को जल्द खोजने के लिए दिल्ली एवं नेपाल बॉर्डर पर ड़ेरा जमाए हुए हैं।

*पकड़े गए आरोपित का विवरण-*
हीरा लामा पुत्र बुद्धा बहादुर निवासी हरकेष नगर ओखला फेस-2 इन्डस्ट्रीयल स्टेट दक्षिण दिल्ली मूल पता जिला महोवरी अंचल जनकपुर नेपाल

*पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 नवीन नेगी चौकी प्रभारी रेल
2-कांस्टेबल रवि कुमार
3-कांस्टेबल सतवीर सिंह

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *