धर्मनगरी का माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कड़ी कार्यवाही

हरिद्वार 

 

कुछ महिलाओं द्वारा अश्लील इशारे कर परेशान करने के संबंध में स्थानीय लोगों एवं यात्रियों द्वारा की जा रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आज दिनाँक 13-08-25 को बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के पास औचक दबिश दी।

एसएसपी श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर की गई इस छापेमारी में रेलवे स्टेशन के गेट न0 5 के पास से 04 महिलायें जो सार्वजनिक स्थानो पर अश्लील इशारे कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी, को मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली हरिद्वार में उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का स्थानीय व्यापारियों, आमजन एवं यात्रियों द्वारा स्वागत करते हुए धर्मनगरी का माहौल बिगाड़ रहे इन तत्वों पर निरंतर कार्यवाही करने का आग्रह किया गया।

*विवरण आरोपित-*
1- महिला निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश
2- महिला निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश
3- महिला निवासी पानीपत हरियाणा
4- महिला निवासी रोशनाबाद थाना सिडकुल हरिद्वार

*पुलिस टीम-*
1 – प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह
2- निरीक्षक विरेन्द्र चन्द रमोला
3- उ0नि0 सुनील पन्त
4- म0हे0का शारदा
5- म0कां0 भारती रावत
6- का0 आनन्द तोमर

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *