हरिद्वार-हरिद्वार के पथरी में आज बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली विभाग की टीम पर हमला करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है। फिलहाल भीड़ में दो लोगों को चिन्हित किया गया है।
पथरी क्षेत्र स्थित बहादुरपुर जट गांव में आज सुबह बिजली चोरी की सूचना पर ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम स्थानीय पुलिस के साथ कार्रवाई के लिए पहुंची थी, लेकिन मौके पर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते उग्र हो गया।
नोकझोंक के बाद धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने विजिलेंस टीम पर हमला भी कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पथरी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा और घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
01 किलो 278 ग्राम अवैध गांजा व नगदी ₹11000/- के साथ 01 आरोपित को दबोचा
रूडकी हरिद्वार माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ‘’ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2026’’ के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/हेरोइन/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस…


