नशा तस्करों पर कार्यवाही जारी, 101 नशीले कैप्सूल्स के साथ एक दबोचा

सिडकुल  हरिद्वार

एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के क्रम में कोतवाली सिड़कुल पुलिस ने कल दिनांक 02/06/26 को मुखबिर की सूचना पर सागर नाम के युवक को महादेव मेडिकल स्टोर ब्रह्मपुरी रावली महदूद से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 101 नशीले कैप्सूल (SPASMO TRAMADOL) बरामद की। फरार चल रहे मेडिकल स्टोर स्वामी की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सिड़कुल में मुकदमा अपराध संख्या 222/26 धारा 8/22/29 NDPS एक्ट में पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही जारी है।

*पकड़े गए आरोपी का विवरण-*
सागर पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम बरसी थाना तितरो जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल पता ब्रह्मपुरी रावली महदूद थाना सिडकुल उम्र-20 वर्ष ।

*बरामदगी-*
101 कैप्सूल अवैध नशीली दवाई SPASMO TRAMADOL

*पुलिस टीम सिडकुल*
1- थानाध्यक्ष अजय शाह
2- व0उ0नि0 विकास रावत
3- हे0का0 सुनील सैनी
4- का0 रोहित

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *