हरिद्वार- निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार के गाड़ियों के काफिले पर तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें उनके काफिले में चल रही कई गाड़ियां आपस में भिड़ गई। घटना यहां के हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर गुरुकुल कांगड़ी के पास की है। बताया जा रहा है कि उमेश कुमार नागल इमरती से देहरादून की ओर लौट रहे थे… कि जैसे ही उनका काफिला कनखल थाना क्षेत्र में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास पहुंचा… रुड़की की ओर से पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी गाड़ियों के काफिले पर जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उनके काफिले की कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इसमें कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ प्रत्याशी उमेश कुमार सबसे आगे चल रहे थे लिहाजा वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हालांकि गाड़ियों के काफिले में पीछे बैठे हुए उनके सुरक्षाकर्मियों को कुछ चोटें आई हैं। फिलहाल इस संबंध में नवीन कुमार की ओर से कनखल थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है
मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई
*हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

