चोरी के आठ दुपहिया वाहन बरामद पुलिस को मिली बडी सफलता

 हरिद्वार समाचार-थाना सिड़कुल पुलिस को मिली बडी सफलता चोरी की गयी आठ दुपहिया वाहनों को बरामद करते हुए तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में जनपद हरिद्वार एवं थाना क्षेत्रान्तर्गत हो रही मोटर साईकिल चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष सिडकुल को अलग अलग टीम बनाकर चोरी की मोटर साईकिल बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में थानाध्यक्ष सिडकुंल द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु थाना स्तर पर अलग अलग टीमें गठित की गयी गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अभियुक्तगणों का हुलिया प्राप्त कर आस पास के लोगों से जानकारी एकत्र की गयी व सुरागरसी-पतारसी कर मुखबिर मामूर किये गये दिनांक 05.03.2020 को पुलिस टीम को चोरी के अभियुक्तगण के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा रोशनाबाद से आगे आन्नेकी पुल के पास से 03 अभियुक्तगण 1-विपुल त्यागी पुत्र अभिमन्यु त्यागी निवासी-ग्राम गांधी कालोनी थाना-नई मण्डी जनपद-मु0नगर उ0प्र, 2 -अमित कमार पुत्र तेजपाल सिंह निवासी-ओल्ली माजरा थाना-बुढाना जनपद-मु0नगर उ0प्र0 उम्र-24 वर्ष, व 3-रविन्द्र पुत्र नकली सिंह निवासी रंगाना थाना-झिझांना जनपद-शामली उ0प्र0 उम्र-19 वर्ष को चोरी की एक मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगणों से विस्तृत पूछताछ की गयी तो की गयी तो बताया कि उनके द्वारा 01 मोटर साइकिल शिवालिक नगर पीठ बाजार से, 01 स्कूटी पेटागन मॉल के बाहर से तथा 05 अन्य मोटर साईकिलें हरिद्वार के विभिन्न स्थानों से चोरी की गयी हैं, जिन्हें उनके द्वारा केविन केयर के पीछे नाले में झाडियों के अन्दर छिपा कर रखा है। अभियुक्त गणों की निशानदेही पर केविन केयर के पीछे नाले की तरफ जाने वाले रास्ते में झाड़ियों से 06 अन्य मोटर साईकिलें व 01 स्कूटी बरामद की गयी है, जिनमें से एक मोटर साईकिल थाना रानीपुर क्षेत्र से चोरी की तथा 01 मोटर साईकिल व 01 स्कूटी सिडकुल थाना क्षेत्र से चोरी के अभियोग से सम्बन्धित है। अन्य बरामद मोटर साइकिलों एवं अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थानों से भी जानकारी प्राप्त की जा रही है । 

Related Posts

नशा तस्करों पर कार्यवाही जारी, 101 नशीले कैप्सूल्स के साथ एक दबोचा

सिडकुल  हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के क्रम में कोतवाली सिड़कुल पुलिस ने कल दिनांक 02/06/26 को मुखबिर की सूचना पर सागर…

गुरुकुल कांगड़ी के पास कांवड़ यात्री को गोली मारने की घटना का हरिद्वार पुलिस ने किया त्वरित खुलासा

हरिद्वार दिनांक 01.06.2026 की मध्य रात्रि में डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास कांवड़ लेकर जा रहे एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल सवार युवकों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *