अवैध खनन/ भंडारण के क्रम में कड़ी कार्यवाही लगभग 50 लाख तक जुर्माने की अर्थ दंड बसूली की संस्तुति भी की गई

 हरिद्वार समाचार-जनपद में अवैध खनन को लेकर प्रशासन और खनन विभागों की कार्यवाही सख्ती में बदल चुकी है, आज दिनांक 19 अक्टूबर 2021 को जिलाधिकारी (विनय शंकर पाण्डेय) हरिद्वार द्वारा जनपद के तहसील हरिद्वार अंतर्गत, कटारपुर ओर विशनपुर क्षेत्रो से लगातार आ रही अवैध खनन/ भंडारण की शिकायतों के क्रम में कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। गत कई दिवसों से क्षेत्र से लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिलने के कारण उप जिलाधिकारी हरिद्वार, नायब तहसीलदार एवम भूवैज्ञानिक/ खनन अधिकारी द्वारा तहसील के उक्त क्षेत्रो में करेस्रो का निरीक्षण किया।
निरिक्षण के दौरान 02 करेस्रो क्रमसः शिवशक्ति एवम पाल करेस्रो को अवैध खनन/ भंडारण करने एवम अनिमियता पाए जाने पर अग्रिम आदेशो तक सीज कर दिया गया है, दोनो करेस्रो पर लगभग 50 लाख तक जुर्माने की अर्थ दंड बसूली की संस्तुति भी की गई।

इससे एक दिन पूर्व ही राजस्व एवम खनन विभाग की छापेमारी में तहसील भगवानपुर के 04 करेस्रो पर प्रशासन द्वारा कडी कार्यवाही की गई थी ओर 02 करेस्रो को सीज भी किया गया था।
जनपद में लगातार अवैध खनन/ परिवहन कि शिकायतों पर प्रशासन के सख्त रवैए से एक ओर खनन माफिया सख्ते में है वही अवैध खनन के कारोबारियों में हड़कप मचा हुआ है।
जनपद में अवैध खनन/ परिबहन/ भंडारण को लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा समस्त राजस्व/खनन एवम वन, पुलिस सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए गए है।
अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन/ भंडारण में लिप्त किसी भी खननकर्ता को नही बक्शा जायगा।

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *