आरोपी के कब्जे से करीब 1 लाख रुपये मूल्य की 5.85 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

 

*दिनांक 07.05.26*

 

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान तथा नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में अवैध मादक पदार्थो/नशा तस्करो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 07.05.26 को पिरान कलियर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौराने मुकर्रबपुर बस्ती से वसीम पुत्र रहीश निवासी झोझोवाली मस्जिद कस्बा कलियर थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार को 5.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ धर दबोचा ।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने वाले लागों से थोड़ी – थोड़ी मात्रा में स्मैक एकत्रित करता है, फिर महेंगे दामों पर कलियर क्षेत्र में नशे का सेवन करने वालों और आने- जाने वाले लोगो को थोड़ी -थोड़ी मात्रा मे बेचकर अपना खर्चा चलाता है।आरोपी ड्राइवरी का काम करता है तथा आरोपी के विरुद्ध वाहन चोरी, और ndps एक्ट के कई मामले दर्ज है जो वर्तमान में कोर्ट में चल रहे हैं। कोर्ट के खर्चे, वकीलों की फीस व नशे की लत के व अपने व्यक्तिगत खर्चो की पूर्ति करने के चलते आरोपी स्मैक के काम मे लिप्त हो गया |तथा कम समय मे अच्छा पैसा कमाने की चाह मे मादक पदार्थ की तस्करी करने लगा,
आरोपी के विरुद्व कोतवाली पिरान कलियर पर मु0अ0सं0 93/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है|तथा मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

आरोपी से बरामद स्मैक की अन्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 01 लाख रुपये है ।

नाम पता आरोपित
*वसीम पुत्र रहीश निवासी झोझोवाली मस्जिद कस्बा कलियर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार उम्र 35 वर्ष*

*बरामदगी-*
कुल 5.85 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अन्तराष्ट्री बाजार में कीमत करीब 01 लाख रुपये है ।
पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी कोतवाली पिरान कलियर हरिद्वार
2.उ0नि0 विनोद कुमार गोला
3.कानि0 प्रकाश मनराल
4 .हो0गा0 ललित कुमार

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *