कनखल पुलिस ने 10 पेटी देसी शराब बरामद की

 हरिद्वार समाचार-जनपद में  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मादक द्रव्य एवं मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम व मादक द्रव्य एवं मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर क्षेत्राधिकारी नगर  के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया
दिनांक 12.09.2021 को चौकी प्रभारी जगजीतपुर बृजपाल सिंह द्वारा हमराही कांस्टेबल 714 जयपाल सिंह वह कांस्टेबल 1421 पप्पू कश्यप के साथ चौकी जगजीतपुर बैरियर पर साईं कालीन चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक वाहन मिसरपुर की तरफ से आ रहा है जिसमें अवैध शराब रखी हुई है इस पर एक वाहन वैगनआर कार नंबर UK08C 4460 को रोका गया जिसमें से कुल 10 पेटी देसी शराब पिकनिक बरामद हुए l उक्त शराब को गाड़ी में बैठे अजीत कुमार पुत्र दिलावर निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश व श्याम कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी उधम सिंह नगर द्वारा बेचने हेतु ले जाया जा रहा था अभियुक्त गणों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 338/21 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.
बरामद माल
1- 10 पेटी अवैध शराब पिकनिक 2- अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन वैगनआर नंबर uk08 c4460

गिरफ्तार अभियुक्त
1- अजीत कुमार पुत्र दिलावर निवासी नारायणपुर देवा थाना बिलारी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश
2- श्याम कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी जसपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड
पुलिस टीम
1- प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार
2-चौकी प्रभारी जगजीतपुर बृजपाल सिंह
3- कॉन्स्टेबल जयपाल सिंह
4- कॉन्स्टेबल पप्पू कश्यप

Related Posts

भरे बाजार में फायरिंग करने वाले शातिरों पर हरिद्वार पुलिस का सटीक प्रहार

हरिद्वार दिनांक 03.05.2026 को वादी गुलशेर पुत्र जमील निवासी ग्राम बिझौली, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली रुड़की पर लिखित तहरीर दी गई कि 04 व्यक्तियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए…

ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 30.04.2026 को क्रमशः ग्राम शाहपुर व मंडावर निवासी व्यक्तियों से दो मो0सा0 सवार व्यक्तियों द्वारा मोबाईल फोन झीन कर ले जाने के सम्बन्ध मे कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0सं0…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *