तिरूपति क्रेशर पर 23 लाख रूपये का तथा श्री कृष्णा क्रेशर पर 45 लाख रूपये का अर्थदण्ड लगाते हुये, दोनों क्रेशरों को अग्रिम आदेशों तक सीज कर दिया गया है। 

 हरिद्वार समाचार– जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय को जनपद के भोगपुर क्षेत्र में कई दिनों से रात के समय  कुछ स्टोन क्रेशरों द्वारा नदियों से अवैध खनन कर अवैध रूप से उप खनिज तैयार कर उप खनिज का अवैध भण्डारण/परिवहन करने की शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला खनन अधिकारी एवं तहसीलदार हरिद्वार को इस अवैध खनन/भण्डारण/परिवहन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने तथा अनियमित्ता पाये जाने पर संलिप्त स्टोन क्रेशरों को सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने के लिये सीज करने के निर्देश दिये थे। 
जिला खान अधिकारी/भू-वैज्ञानिक श्री रवि नेगी, तहसीलदार सुश्री शालिनी, उप राजस्व निरीक्षक आदि की संयुक्त टीम ने आज भोगपुर क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई की, जिसमें अवैध खनन/भण्डारण/परिवहन में संलिप्त दो स्टोन क्रेशरों-तिरूपति क्रेशर एवं श्री कृष्णा क्रेशर की पैमाइश करने पर दोनों क्रेशरों द्वारा अवैध परिवहन पाया गया। 
संयुक्त दल की जांच में तिरूपति क्रेशर में लगभग छह हजार टन तथा श्री कृष्णा क्रेशर में लगभग दस हजार टन अवैध परिवहन पाया गया, जिसके लिये तिरूपति क्रेशर पर 23 लाख रूपये का तथा श्री कृष्णा क्रेशर पर 45 लाख रूपये का अर्थदण्ड लगाते हुये, दोनों क्रेशरों को अग्रिम आदेशों तक सीज कर दिया गया है। 
यह जानकारी जिला खान अधिकारी/भू-वैज्ञानिक श्री रवि नेगी ने दी।

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *