लाॅकडाउन के दौरान आर्थिक तंगी से परेशान दीपक कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी इस संबंध में मजिस्ट्रीयल जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वारको जांच अधिकारी नामित किया है।

 हरिद्वार समाचार– लाॅकडाउन के दौरान दिनांक 03 जून 2021 को आर्थिक तंगी से परेशान ज्वालापुर थाना क्षेत्र में निवासरत श्री दीपक कुमार नाम के कारोबारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। श्री दीपक कुमार मूलरूप से ग्राम फेरूपुर का रहने वाला है। इस संबंध में मजिस्ट्रीयल जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार ने नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार को जांच अधिकारी नामित किया है।
इस घटना के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई मौखिक अथवा लिखित साक्ष्य प्रस्तुत करना हो तो वह एक सप्ताह के भीतर कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट, स्थित पुरानी कचहरी देवपुरा हरिद्वार में किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 11ः00 बजे से सांय  05ः00 बजे तक उपस्थित होकर अपने बयान अभिलिखित करा सकता है अथवा लिखित साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *