चोरी किया गया दानपात्र बरामद

 हरिद्वार समाचार– प्रीतम कांडपाल प्रबंधक लज्जा राम आश्रम गंगा विहार सप्त ऋषि हरिद्वार द्वारा लिखित सूचना कि दिनांक 21.05.21 की रात्रि समय 3:00 में अज्ञात चोरो द्वारा बालाजी धाम हनुमान मंदिर गंगा विहार से मंदिर का ताला तोड़ कर  दानपात्र जिसमें कुछ लगभग ₹1000 भी थे को चोरी कर ले जाने के संबंध में पुलिस चौकी सप्त ऋषि पर मुकदमा अपराध संख्या 534 /21 धारा 457, 380 भादवी पंजीकृत कराया जिसकी विवेचना उप निरीक्षक सुनील रावत के सुपुर्द की गई। 
      उपरोक्त चोरी की घटना के अनावरण हेतु  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार  के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक नगर  व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को देखा गया एवं क्षेत्र में आस पास सुरागरसी पतारसी करते हुए अज्ञात अभियुक्तगण की तलाश सुरागरसी पतारसी की गयी। 
      आज दिनांक 26.05.21 को समय 14:40 बजे गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अग्रसेन घाट से अभियुक्त दिलीप शर्मा और शाकाल पुत्र राजू निवासी पीपल वाली गली रानी गली भूपतवाला हरिद्वार 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्त की निशादेही से शिव योगी धाम भूपतवाला के पास बने गंदे नाले के पास झाड़ियों से चोरी किया गया दानपात्र भी बरामद किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ पर दिनांक 21/5/21 की रात्रि में गंगा विहार स्थित बालाजी धाम हनुमान मंदिर से दानपात्र  चोरी करने एवं दान पात्र का ताला तोड़कर ₹1000 मिलना बताया जिसमें से अभियुक्त के कब्जे से ₹200 भी बरामद हुए ।
 

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *